ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के मुकीमपुर सिवारा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामन आया है। मुकीमपुर सिवारा गांव में 21 वर्षीय प्रियंका का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। प्रियंका की शादी प्रीतम शर्मा नाम के युवक के साथ तीन साल पहले हुई थी।