जेवर: रबूपुरा में भारतीय किसान यूनियन महासभा के कार्यकर्ताओं ने 12 मार्च को होली मिलन समारोह मनाने का किया ऐलान
ग्रेटर नोएडा के र पुरा में भारतीय किसान यूनियन (महासभा) ने महत्वपूर्ण बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन दीपक ठाकुर ने किया। गीता भाटी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता और किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि ग्रामीणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।