बिंदकी: अवसेरी खेड़ा के समीप पानी पार करने के लिए नाव का आवागमन फिर शुरू, एक दिन पहले नाव पलटने से दो दर्जन लोग डूबने से बचे थे
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अवसेरी खेड़ा गांव के समीप पानी पार करने के लिए शनिवार की सुबह फिर नाव चालू हो गई। लेखपाल कुलदीप सिंह ने शनिवार की सुबह 10 बजे बताया कि नाव में केवल चार पांच लोगों को ही बिठाकर पार कराया जा रहा है। बताते चलें कि एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को नाव पलटने से करीब दो दर्जन डूबने से बाल बाल बचे थे। लेखपाल अरुण, विनय भी मौजूद रहे