जमुई: हरदीमोह के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर, पुलिस ने वाहन किया ज़ब्त
Jamui, Jamui | May 6, 2026 हरदी मोह के पास मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 3:00 बजे तेज रफ्तार फल लदे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों मृतक और घायल को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां घायल की भी हालत गंभीर बनी हुई है।