मुगलसराय: मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर हटाने पर विवाद, लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई
मुगलसराय में आज रविवार दोपहर 12 बजे को सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्राचीन मंदिर हटाने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मूर्तियां हटाने का विरोध किया। इस दौरान लोगों ने धार्मिक रीति-रिवाज और प्राण-प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही मूर्तियों के स्थानांतरण की मांग करते हुए पहले नए मंदिर के निर्माण की मांग उठाई।