झांसी: झांसी में सैलून में एसी फटने से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Jhansi, Jhansi | Oct 25, 2026 झांसी के लक्ष्मीगेट बाहर गल्ला मंडी रोड स्थित लुक सैलून की दुकान में एसी फटने से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का सही आकलन सामने आना बाकी है।