सागर नगर: सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह के मातेश्वरी भवन में लोगों की समस्या सुनकर किया निराकरण
सागर के जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने शुक्रवार सुबह 11 बजे से मातेश्वरी स्थित कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह के निवास पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे गणमान्य जनों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष एवं पत्र के माध्यम से शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए l