अशोक नगर: भारतीय किसान संघ ने किसानों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया
अशोकनगर में सोमवार को भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसान रैली निकालते हुए नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बढ़ाने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।