घाघरा: प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया 'विधान से समाधान' कार्यक्रम का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Dec 18, 2024 घागरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा विधिक जागरूकता विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा के सचिव रामकुमार लाल गुप्ता, एलडीएसएस चीफ डी एन ओहदार,बीडीओ दिनेश कुमार, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, पैनल अधिवक्ता शारदा पांडे, शंभू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।