अवैध रेत परिवहन पर कसी नकेल चेक पोस्टों पर औचक जांच, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,
मुरैना। जिले में अवैध रेत परिवहन और बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने देर रात विभिन्न आरटीओ चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों की सघन जांच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने चेक पोस्टों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अवैध रेत परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
आरटीओ प्रभारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि जिले में अवैध रेत परिवहन और यातायात नियमों का उल्लंघन कर�