युवक ने पुलिस पर लगाए अवैध वसूली और झूठी कार्रवाई के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग,
सबलगढ़/मुरैना। रामपुर कलाँ निवासी रोहित जादौन ने स्थानीय पुलिस पर अवैध वसूली और झूठी कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहित का कहना है कि वह देर रात करीब 2 बजे अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए जा रहा था, तभी गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसकी बाइक रोककर पूछताछ की।
रोहित के अनुसार पुलिसकर्मी उसे अपने साथ थाने ले गए, जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उसने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने उसके साथ गाली-गलौज की और थाने में उससे पैसों की मांग की गई। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई को थाने बुलाया।
पीड़ित का दावा है कि उसके भाई ने पुलिस को 5,000 रुपये दिए, जिस पर सुबह उसे छोड़ने का आश्वासन दिया गया। लेकिन अगले दिन उसके भाई के थाने पहुंचने पर कथित तौर पर 5,000 रुपये और मांगे गए। रोहित का आरोप है कि अतिरिक्त रकम देने से इनकार करने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिय�