लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में भिठौली के पास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। देर रात सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र बक्शी का तालाब से फायर टेंडर मौके पर पहुंचा, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए दूसरी गाड़ी और चौक से वाटर बाउज़र बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग ने आग बुझा दी लेकिन करीब पांच घंटे बाद सुबह 04:50 बजे फिर उसी स्थान के दूसरे हिस्से म