#बलोडोंगा स्थित बंद पड़े सरकारी पशु चिकित्सालय को अतिशीघ्र फिर से खोलने की मांग को लेकर असम संख्यालघु संग्राम परिषद (ASSP) की बलोडोंगा आंचलिक समिति ने विश्वनाथ की जिला आयुक्त करवी सैकिया करण को ज्ञापन सौंपा।
👉 परिषद की मांग -
1️⃣ चिकित्सालय को अतिशीघ्र फिर से खोलकर नियमित पशु चिकित्सा सेवा शुरू की जाए।
2️⃣ स्थायी पशु चिकित्सक व कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ पर्याप्त दवा, टीका और चिकित्सा-सामग्री की व्यवस्था की जाए।
👉 जिला आयुक्त ने मांगों पर गंभीरता से ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#ASSP #Bolodonga #Biswanath #Veterinary #Assam