जहानाबाद: बारात जा रहे जहानाबाद के दो युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल, गड्ढे में गिरी बाइक
बिहारशरीफ–जहानाबाद एनएच-83 पर लक्ष्मीपुर गांव के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के हड़हड़ इमलिया गांव निवासी पवन कुमार और छोटू कुमार बताए जाते हैं, जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जाता है कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने में यह घटना घटी।