अशोक नगर: जिला मुख्यालय पर छात्रों के समर्थन में 24 घंटे का अनशन शुरू, शिक्षा व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
देशभर के छात्रों के साथ हो रही कथित प्रताड़ना के विरोध में कांग्रेस पार्षद एवं नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष रितेश आज़ाद के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 2 बजे गांधी पार्क पर 24 घंटे का अनशन शुरू किया गया अनशन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई।