नवाबगंज: बाराबंकी में 30 करोड़ की वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, वन विभाग और राजस्व टीम ने 2.3 हेक्टेयर भूमि से हटाया कब्जा
बाराबंकी में वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 2.3 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यह भूमि जमुआसी गांव स्थित आरक्षित वन क्षेत्र का हिस्सा थी।यह सरकारी वन भूमि 'किसान पथ' के किनारे स्थित है। इसका व्यावसायिक मूल्य अधिक होने के कारण भूमाफियाओं की नजर इस पर थी।