अशोक नगर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने फूंका पुतला, धर्मांतरण के विरोध में गांधी पार्क पर किया प्रदर्शन
अशोकनगर शहर के गांधी पार्क पर शुक्रवार शाम 5 बजे धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाते हैं, उनका शोषण करते हैं और जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं।