एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने छछरौली अनाज मंडी में ली खरीद एजेंसियों, एमएलसी, राइस मिलर्स और आढ़तियों की संयुक्त बैठक, खरीद व्यवस्था पर जताया संतोष
एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने धान खरीद में तेजी लाने और उठान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
यमुनानगर, 9 अक्तूबर- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: छछरौली अनाज मंडी में धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने खरीद एजेंसियों, एमएलसी, राइस मिलर्स, आढ़तियों तथा मंडी अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली मार्केट कमेटी कार्यालय में ली जिसमें मार्केट कमेटी चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा,वाइस चेयरमैन योगेश अग्रवाल व मार्केट कमेटी सचिव अनिल पुरषार्थी शामिल रहे। बैठक में धान खरीद व्यवस्था, मंडी में किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा खरीदी गई धान के उठान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने छछरौली अनाज मंडी में चल रही धान खरीद व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों एवं खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल की खरीद निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा खरीद प्रक्रिया में आपसी तालमेल बनाए रखते हुए कार्य किया जाए।
एसडीएम छछरौली ने खरीदी गई धान के उठान की प्रक्रिया को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आवश्यक कदम उठाते हुए उठान शुरू करवाया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों, राइस मिलर्स एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी गई धान का उठान नियमित रूप से किया जाए, ताकि मंडी में फसल जमा होने के कारण किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि खरीद और उठान की प्रक्रिया में बेहतर समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है, जिससे मंडी में व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार हुई फसल की खरीद, उठान एवं अन्य संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी सहयोग से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि मंडी में किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें तथा धान खरीद प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलती रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसानों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध करवाना और मंडी में खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और तत्परता से निभानी चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, वेयरहाउस डीएम पीके गुप्ता,फुड सप्लाई इंस्पेक्टर सुखचैन, हैफेड इंस्पेक्टर नरेश सिहाग, मंडी सुपरवाइजर धीरज अग्रवाल, मंडी अधिकारी राजकुमार, राजिंदर सिंह,रणबीर सिंह,नगेशचंद, कल्याण सिंह, हरबंस सिंह, विशाल गोयल, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Oct 9, 2026