मंझनपुर: मंझनपुर के करारी रोड पर विक्रम स्टैंड के पास तेज रफ्तार का कहर, बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, चालक फरार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के करारी रोड स्थित विक्रम स्टैंड के पास शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद बोलोरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक युवक सड़क पर ही पड़ा रहा।