ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उतई थाना क्षेत्र सहित विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स पर वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को चिन्हित कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।