पिंड्रा: ओलिंपिक में भारत ने लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता, काशी में जश्न
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल दिखाया। भारत की जीत के बाद ललित उपाध्याय के घर जश्न मनाया गया, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और पटाखे चलाए गए। ललित वाराणसी के पहले खिलाड़ी बन गए जिसने दो ओलम्पिक मे पदक जीता है।