पिंड्रा: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्याः मानसिक बीमारी से जूझ रहा था अरविंद यादव
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेडवा रेलवे क्रॉसिंग पर व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अरविंद यादव (41) के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था। परिजनों ने बताया कि उसकी दवा चल रही थी।