पिंड्रा: वाराणसी के सोयेपुर में दो गाय कुएँ में गिरी
NDRF की टीम ने रेस्क्यू करके निकाला
वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू कालोनी सोयेपुर में दो गाय कुएँ में गिर गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को निकलने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई स्थानीय पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी एनडीआरएफ की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पशुओं को बाहर निकाला।