गुना: मिनी इजराइल बना जिले का भदोरिया गांव, ड्रिप और मल्चिंग से करती है 90% किसान सब्जियों की खेती, मॉडल बनकर उभरा गांव
Guna, Guna | Jun 27, 2026 गुना से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भटोदिया गांव मिनी इसराइल बन गया है। 27 जून को जनसंपर्क विभाग ने बताया, गांव में कुल 110 किसान परिवार है जिनमें से 97% किसान उद्यानकी फसलों सब्जियों की खेती कर रहे है। सभी किसान ड्रिप सिंचाई मल्चिंग स्टैकिंग फर्टिगेशन एवं उन्नत हाइब्रिड बीजों का उपयोग कर रहे हैं ढालू एवं रेतीली भूमि को उपजाऊ बना दिया। गांव मॉडल बनकर उभरा।