भिवानी: विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखे 14 परिवादों सुने
विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री बबली शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में परिवादों का निपटारा करने के दौरान अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान करें। नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।