भिवानी: विपिन कुमार ने नगराधीश का संभाला कार्यभार
निवर्तमान नगराधीश हरबीर सिंह ने सौंपा कार्यभार
लघु सचिवालय स्थित नगराधीश कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण करने के दौरान विपिन ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उनके पास आने वाली जन समस्याओं का शीघ्र निपटारा हो। नागरिकों के कार्यों में अनावश्यक देरी न हो, जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिलना जरूरी है।