भिवानी: दादरी गेट पर बाल श्रम अधिनियम पर जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन श्रमिकों को डीएलएसए की मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में दी
इस जागरुकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट बलजीत पूनिया ने बताया कि बाल श्रम बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल श्रम बच्चे की शारीरिक व मानसिक विकास पर गम्भीर प्रभाव डालता है। उनको ऐसे उद्योगों में झोंका जा रहा है, जिनसे उनके जीवन को खतरा है। इस अवसर पर उन्होंने बाल श्रम अधिनियम ओर किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी।