भिवानी: लघु सचिवालय में प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत साप्ताहिक लोन मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को दी आत्मनिर्भर की जानकारी
उपायुक्त नरेश नरवाल के निर्देशानुसार एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय यादव के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पांच से नौ फरवरी तक लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय के कमरा नंबर 19 में साप्ताहिक लोन मेले का आयोजन किया गया। टीएफआई अरूण कटारिया ने इन लोन मेलों में रेहड़ी व फड़ी वालों को लोन देने व अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।