भिवानी: भिवानी में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौजवानों के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियों से नहीं डरेंगे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर युवा सडक़ों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं,