गंडक नदी में मानव शव की सूचना पर त्वरित कार्रवाई: टीम की जांच में नहीं मिला कोई शव, प्रशासन ने की सावधानी की अपील!
आज दिनांक 04 सितंबर 2026 को गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत खाप मकसूदपुर में गंडक नदी के रास्ते नेपाल की ओर से मानव शव बहकर आने की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।
सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शहनवाज यूसुफजई, अंचलाधिकारी रजत वर्णवाल, जादोपुर थाना प्रभारी, एसडीआरएफ एवं मेडिकल टीम ने नाव से दियारा क्षेत्र में सघन जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान कोई मानव शव बरामद नहीं हुआ, हालांकि कुछ मृत मछलियां एवं मृत पशु देखे गए। प्रशासन ने नदी में नाव परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध की याद दिलाते हुए आमजन से नदी किनारे न जाने और बहकर आई मृत मछलियों का सेवन न करने की अपील की है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
1 views | Gopalganj, Bihar | Sep 4, 2026