मुशहरी: पियर थाने के अपर थानेदार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना में तैनात अपर थानेदार अभिनंदन कुमार का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नूनफरा गांव के एक केस में सीताराम नामक व्यक्ति को जेल भेजा गया था। इसी मामले में मदद करने के नाम पर शत्रुघ्न राम से रिश्वत की मांग की