@SandeshBharatofficial छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर सियासी प्रदर्शन देखने को मिला। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। JCCJ कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकालकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
वहीं, रायपुर के राजीव चौक में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों ने भी वोट चोरी के आरोपों, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद गठबंधन के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान अमित जोगी ने कहा कि वोट चोरी को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। दूसरी ओर, INDIA गठबंधन ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
क्या इन प्रदर्शनों से चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही पर बहस तेज होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📺 छत्तीसगढ़ की राजनीति, जनहित के मुद्दों और जमीनी खबरों के लिए जुड़े रहें संदेश भारत NEWS के साथ।
वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE करना न भूलें।
संदेश भारत NEWS — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
#VoteChori #AmitJogi #JCCJ #GyaneshKumar #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Oct 11, 2026