पथरिया: पथरिया गढाकोटा मार्ग पर खेत में नरवाई जलाने का मामला आया सामने, प्रतिबंध के बावजूद जलाई जा रही नरवाई
दमोह जिला कलेक्टर और प्रशासन द्वारा नरबाई जलाए जाने पर सख्त प्रतिबंध के बाबजूद रोज नरवाई में आग लगाये जाने के मामले सामने आते हैं, आज रविवार रात करीब 9 बजे पथरिया गढाकोटा मार्ग पर एक खेत में नरवाई जलाने के वीडियो सामने आए हैं,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रवाई जलती देखी जा सकती है, राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल किया