पथरिया: पथरिया ब्लॉक के सजिया हार गांव में नही है पक्की सडक, ग्रामीण परेशान #jansamasya
पथरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुजनीपुर अंतर्गत आने वाले सजिया गांव के निवासी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है, गांव तक पक्की सड़क नही होने से सजिया हार के निवासी नारकीय जीवन जीने का मजबूर हैं, वारिश के दिनों में लोग गांव में ही कैद हो जाते और कीचड़ युक्त रास्ते से करीब 3 km पैदल जाकर पक्की सड़क तक पँहुचते.. आज रविवार शाम 5 बजे मीडिया को समस्या बताई