मुंगावली: मुंगावली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित मुंगावली दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुंगावली रेस्ट हाउस में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।