सिसई: सिसई रेफरल अस्पताल के एक्स-रे मशीन की खराब स्थिति पर समाजसेवियों ने जताई चिंता
Sisai, Gumla | Mar 6, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल में एक्स-रे का समाजसेवी रोहित शर्मा और दीपक अधिकारी ने बृहस्पतिवार शाम निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पिछले 27 फरवरी से एक्स रे मशीन खराब होने के कारण यहां के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन रेफरल सिसई में 25-30 लोग एक्स-रे करने के लिए आते हैं।एक्स-रे खराब होने से समस्या हो रही है।