सिसई: बाजार टांड़ में जिला परिषद अध्यक्ष ने फागुन मेले का किया उद्घाटन, मेले के ज्यादातर खेल-तमाशा का काम अधूरा है
Sisai, Gumla | Mar 6, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ में लगने वाले फाल्गुन मेला का जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा गुड़िया सर्कस का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। हालांकि फाल्गुन मेले का अधिकांश झूले,खेल तमाशा और दुकान अभी तैयार नहीं हुआ है और उसकी तैयारी की जा रही है।सर्कस और अन्य कई खेल तमाशा नहीं आने से लोगों में निराशा है।