धार: धार जिले के मनावर में एसआईआर सर्वे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
Dhar, Dhar | Nov 19, 2025 धार जिले के मनावर में एसआईआर सर्वे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ग्राम डोंचा स्थित एसडीएम कार्यालय में हुई। तहसीलदार विजय तलवारे ने जानकारी दी कि मनावर विधानसभा में कुल 261 मतदान केंद्र हैं और 2 लाख 46 हजार 044 मतदाता पंजीकृत हैं। अभी तक बीएलओ द्वारा 61 हजार 194 मतदाताओं के फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं।