धार: धार जिले में किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ी, एक साल में 3875 पुरुष व 1614 महिलाएं डायलिसिस पर
Dhar, Dhar | Nov 19, 2025 धार जिले में किडनी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले एक साल के स्वास्थ्य आंकड़ों में पुरुष मरीजों की संख्या महिलाओं की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा दर्ज हुई है। जिला अस्पताल में इस अवधि में 3875 पुरुष और 1614 महिला मरीजों की डायलिसिस की गई। जिला अस्पताल में वर्तमान में अलग-अलग शिफ्टों में 52 मरीजों की नियमित डायलिसिस चल रही है।