धार: धार जिले के दो लाख से अधिक किसानों के खाते में आए ₹46 करोड़, प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि
Dhar, Dhar | Nov 19, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बुधवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त जारी की गई। धार जिले के दो लाख से अधिक किसानों को इस पहल का प्रत्यक्ष लाभ मिला। कुल 46 करोड़ रुपये से अधिक की राशि धार जिले के 2 लाख 31 हजार 24 किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई।