धार: जनजाति कार्य विभाग में हड़कंप, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण न होने पर कर्मचारियों का वेतन रोका
Dhar, Dhar | Nov 19, 2025 धार जिले के जनजाति कार्य विभाग में सीएम हेल्पलाइन 181 पर मिलने वाली शिकायतों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। शिकायतों के समय पर निराकरण न होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। इसी स्थिति को देखते हुए सहायक आयुक्त ने एक कड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए विभाग के सभी कर्मचारियों, यहां तक कि स्वयं अपने भी पिछले माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।