मुज़फ्फरनगर: भोपा रोड पर सनातन संस्कृति का महासंगम, महामंडलेश्वर संदीप महाराज ने कहा- समाज सेवा और राष्ट्रहित को समर्पित रहेगा जीवन
भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में संतों का भव्य दरबार सजा। देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं और धर्माचार्यों की मौजूदगी में संदीप जी महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष संत डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज समेत कई संत मौजूद रहे। सम्मान के बाद संदीप महाराज ने समाज सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए संकल्प लिया।