पटियाली: रतनपुर फतियापुर के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पटियाली थाना क्षेत्र में ग्राम रतनपुर फतियापुर के पास शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय जयमुद्दीन की मौत हो गई। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।मृतक फर्रुखाबाद जनपद के लोदीपुर गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था और शुक्रवार रात से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।