#त्योहारों से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर पौड़ी प्रशासन की सख्ती
#रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए पौड़ी जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर व कोटद्वार में विशेष जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।
अभियान के दौरान बिना लेबल व बिना तिथि अंकित पैक्ड खाद्य सामग्री को नियमानुसार नष्ट कराया गया। मिठाई व स्वीट शॉप संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच व सैंपलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#Pauri #FoodSafety #FoodInspection #Srinagar #Kotdwar #RakshaBandhan #Janmashtami #Uttarakhand
Pauri, Garhwal | Aug 26, 2026