लोहंडीगुडा: चित्रकोट क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता कांग्रेस जे ने, संतु कश्यप के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जनता कांग्रेस जे ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता कांग्रेस जे के ब्लॉक अध्यक्ष संतु कश्यप के नेतृत्व में लोहंडीगुड़ा विकासखंड के तहसीलदार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। संतु कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन तिहार चला रहे हैं मगर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है।