बीकानेर: डीजी स्पेशल ऑपरेशन आनंद श्रीवास्तव ने बीकानेर सीमा क्षेत्र का दौरा किया, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। डीजी स्पेशल ऑपरेशन आनंद श्रीवास्तव ने गुरुवार को बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उनके साथ बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित एजेंसियों