बहादुरपुर: दिलावरपुर में एलसीएस कॉलेज परिसर में सक्षमता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने परीक्षा का विरोध कर एडमिट कार्ड जलाया
बिहार शिक्षक एकता मंच के जिला इकाई के संयोजक शंभू यादव के नेतृत्व में रविवार को दरभंगा के एलसीएस कॉलेज परिसर में सक्षमता परीक्षा के विरोध में दर्जनों शिक्षकों ने परीक्षा का विरोध करते हुए एडमिट कार्ड को जलाया। मौके पर श्री यादव ने कहा कि सरकार की संकीर्ण मानसिकता एवं तानाशाही सरकारी तंत्र के रवैया के कारण बिहार में शिक्षकों की मर्यादा को तारतार की जा रही है।