भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दी शादी की शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को रोहतास जिले के गौरव एवं भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आकाश दीप और उनके परिवार से मुलाकात कर विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री के आगमन पर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।