Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 10 जुलाई 2026 शीर्षक: जिले की छह जीविका पोषित सहकारी समितियों में वार्षिक आमसभा का सफल आयोजन। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वित्तीय पारदर्शिता पर दिया गया जोर। जमुई: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खैरा एवं सोनो प्रखंड के अंतर्गत संचालित कुल छह जीविका पोषित संकुल स्तरीय महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों की वार्षिक आमसभा का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन के तहत खैरा प्रखंड की मुस्कान, भूमि एवं सहारा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति तथा सोनो प्रखंड की परिवर्तन, प्रगति एवं संगम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की बैठकों में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, समिति के निदेशक मंडल, ग्राम संगठन प्रतिनिधियों और शेयरधारक सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। आमसभा के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही समितियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों, वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों और भविष्य की कल्याणकारी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद दीदियों ने समिति की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और वित्तीय पारदर्शिता को बनाए रखने, व्यवसाय का दायरा बढ़ाने, सदस्यता में वृद्धि करने तथा नियमित बचत व समय पर ऋण अदायगी जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं बहुमूल्य सुझाव साझा किए। इस अवसर पर खैरा प्रखंड की 'मुस्कान' जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की आमसभा में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री संजय कुमार, खैरा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री निरूपम घोष एवं सामाजिक विकास प्रबंधक श्री रविन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जीविका दीदियों को वार्षिक आमसभा की पूरी रूपरेखा, सहकारी समिति के सुचारू संचालन की वैधानिक प्रक्रिया, वित्तीय अनुशासन और इसमें सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। अपने संबोधन में डीपीएम श्री संजय कुमार ने कहा कि वार्षिक आमसभा सहकारी समितियों का एक अत्यंत लोकतांत्रिक और सशक्त मंच है, जहाँ सदस्य स्वयं अपने कार्यों की समीक्षा कर भविष्य की सही दिशा तय करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से इन समितियों को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना सहित विभिन्न आजीविका आधारित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि करने, स्वरोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने तथा सहकारी समितियों के व्यवसाय विस्तार पर भी विशेष रणनीति बनाई गई। आमसभा में उपस्थित जीविका दीदियों ने समितियों की अब तक की उपलब्धियों पर गहरा संतोष व्यक्त किया और सामूहिक प्रयासों के बल पर इन्हें राज्य स्तर पर एक मिसाल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस पूरी आयोजन प्रक्रिया में जिला कार्यालय से अमरेन्द्र कुमार, बीरेंद्र शर्मा, किरण कुमारी, गणेश कुमार गुंजन तथा सोनो के बीपीएम इंचार्ज रणधीर कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जीविका कर्मी और कैडर्स उपस्थित थे। #jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar #BRLPS

Jamui, Bihar | Jul 10, 2026

MORE NEWS

जमुई में कोबरा के डंसने से वृद्ध की बिगड़ी हालत, 20 वायल एंटी-वेनम से बची जान।

बरहट प्रखंड के गादी कटौना गांव में कोबरा (गेहूमन) सांप के डंसने से एक वृद्ध की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने समय रहते करीब 20 वायल एंटी-वेनम देकर उनकी जान बचाई। इलाज के बाद वृद्ध की हालत अब खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें।

📲 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए Seven Tak News को फॉलो करें।

#Jamui #JamuiNews #Bihar #SnakeBite #Cobra #AntiVenom #Barhat #BreakingNews #SevenTakNews #BiharNews #SadarHospital #TrendingNews #HindiNews #SevanTakNews

जमुई में कोबरा के डंसने से वृद्ध की बिगड़ी हालत, 20 वायल एंटी-वेनम से बची जान। बरहट प्रखंड के गादी कटौना गांव में कोबरा (गेहूमन) सांप के डंसने से एक वृद्ध की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने समय रहते करीब 20 वायल एंटी-वेनम देकर उनकी जान बचाई। इलाज के बाद वृद्ध की हालत अब खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें। 📲 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए Seven Tak News को फॉलो करें। #Jamui #JamuiNews #Bihar #SnakeBite #Cobra #AntiVenom #Barhat #BreakingNews #SevenTakNews #BiharNews #SadarHospital #TrendingNews #HindiNews #SevanTakNews

Sono, Jamui | Jul 11, 2026

बरहट प्रखंड के गादी कटौना गांव में कोबरा (गेहूमन) सांप के डंसने से एक वृद्ध की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

#Jamui #JamuiNews #Bihar #SnakeBite #Cobra #AntiVenom #Barhat #BreakingNews #SevenTakNews #BiharNews #SadarHospital #TrendingNews #HindiNews #SevanTakNews

बरहट प्रखंड के गादी कटौना गांव में कोबरा (गेहूमन) सांप के डंसने से एक वृद्ध की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। #Jamui #JamuiNews #Bihar #SnakeBite #Cobra #AntiVenom #Barhat #BreakingNews #SevenTakNews #BiharNews #SadarHospital #TrendingNews #HindiNews #SevanTakNews

Sono, Jamui | Jul 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 
10 जुलाई 2026

शीर्षक: मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने की संयुक्त ब्रीफिंग, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

जमुई: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आगामी 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज समाहरणालय संवाद कक्ष में एक उच्च स्तरीय संयुक्त ब्रीफिंग सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी प्रतिनियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और सभी दस परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त तथा अपर समाहर्ता ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया कि पूरी परीक्षा को अत्यंत पारदर्शी, स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 2024 और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के प्रावधानों को कड़ाई से लागू किया जाए और किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय गहन भौतिक जाँच सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों की जाँच के लिए अनिवार्य रूप से महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने तथा आधुनिक उपकरणों (HHMD) का उपयोग करने की हिदायत दी गई।  

संबोधन के क्रम में अधिकारियों ने समय सारणी का पूरी तरह अनुपालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा एकल पाली में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय पूर्वाह्न 09.30 बजे तय किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने से ठीक 30 मिनट पहले, यानी पूर्वाह्न 10.30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार निश्चित रूप से बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में देर से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा मानकों को रेखांकित करते हुए सख्त हिदायत दी गई कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, डिजिटल डायरी, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक व लिखित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा और इस नियम का उल्लंघन करने वालों की उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।  

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया, जिसमें प्रश्न पत्रों के गोपनीय बक्से खोलना और परीक्षा के बाद ओएमआर शीट को सील करना शामिल है, की अनिवार्य रूप से सतत विडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति और फोटोग्राफी भी सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल दण्डाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी और परीक्षा अवधि के दौरान नजदीकी सभी फोटोकॉपी दुकानें पूर्णतः बंद रखी जाएंगी।  

ज्ञात हो कि इस परीक्षा के लिए जमुई जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4,992 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
#jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar Excise Department, Government of Bihar Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 10 जुलाई 2026 शीर्षक: मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने की संयुक्त ब्रीफिंग, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। जमुई: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आगामी 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज समाहरणालय संवाद कक्ष में एक उच्च स्तरीय संयुक्त ब्रीफिंग सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी प्रतिनियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और सभी दस परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त तथा अपर समाहर्ता ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया कि पूरी परीक्षा को अत्यंत पारदर्शी, स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 2024 और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के प्रावधानों को कड़ाई से लागू किया जाए और किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय गहन भौतिक जाँच सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों की जाँच के लिए अनिवार्य रूप से महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने तथा आधुनिक उपकरणों (HHMD) का उपयोग करने की हिदायत दी गई। संबोधन के क्रम में अधिकारियों ने समय सारणी का पूरी तरह अनुपालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा एकल पाली में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय पूर्वाह्न 09.30 बजे तय किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने से ठीक 30 मिनट पहले, यानी पूर्वाह्न 10.30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार निश्चित रूप से बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में देर से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा मानकों को रेखांकित करते हुए सख्त हिदायत दी गई कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, डिजिटल डायरी, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक व लिखित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा और इस नियम का उल्लंघन करने वालों की उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया, जिसमें प्रश्न पत्रों के गोपनीय बक्से खोलना और परीक्षा के बाद ओएमआर शीट को सील करना शामिल है, की अनिवार्य रूप से सतत विडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति और फोटोग्राफी भी सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल दण्डाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी और परीक्षा अवधि के दौरान नजदीकी सभी फोटोकॉपी दुकानें पूर्णतः बंद रखी जाएंगी। ज्ञात हो कि इस परीक्षा के लिए जमुई जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4,992 परीक्षार्थी शामिल होंगे। #jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar Excise Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Jamui, Bihar | Jul 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
10 जुलाई 2026

विषय: जन-समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश।

 जमुई: बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लोक-शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी अनुक्रम में आज जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का सीधे श्रवण कर उनका पारदर्शी, त्वरित और विधि सम्मत समाधान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर जिले के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण अंचलों से आए विभिन्न फरियादियों ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया, जिन्हें अत्यंत संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुनते हुए उनके निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

आज आयोजित इस जनता दरबार में विभिन्न लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक विभागों से संबंधित कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, सीमांकन एवं दाखिल-खारिज की प्रधानता के कारण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सर्वाधिक 13 मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय से 4, ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं एवं बुनियादी अवसंरचना से जुड़े ग्रामीण विकास विभाग से 2 तथा स्थानीय स्वशासन, सुचारू विद्युत आपूर्ति एवं शहरी नागरिक सुविधाओं से संबंधित पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग व नगर परिषद से क्रमशः 1-1 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कई मामलों में ऑन-स्पॉट संबंधित जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तथा दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करते हुए कृत कार्रवाई की प्रति जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। जिला पदाधिकारी ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का प्राथमिक ध्येय आम जनता को 'सुगम जीवन' की अनुभूति कराना है, अतः जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता, अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही अक्षम्य होगी। जिला पदाधिकारी के इस त्वरित, नियमसंगत और लोक-कल्याणकारी दृष्टिकोण के प्रति जनता दरबार में उपस्थित आवेदकों ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया।
#jamui #jamuidistrict #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 10 जुलाई 2026 विषय: जन-समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश। जमुई: बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लोक-शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी अनुक्रम में आज जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का सीधे श्रवण कर उनका पारदर्शी, त्वरित और विधि सम्मत समाधान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर जिले के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण अंचलों से आए विभिन्न फरियादियों ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया, जिन्हें अत्यंत संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुनते हुए उनके निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया। आज आयोजित इस जनता दरबार में विभिन्न लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक विभागों से संबंधित कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, सीमांकन एवं दाखिल-खारिज की प्रधानता के कारण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सर्वाधिक 13 मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय से 4, ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं एवं बुनियादी अवसंरचना से जुड़े ग्रामीण विकास विभाग से 2 तथा स्थानीय स्वशासन, सुचारू विद्युत आपूर्ति एवं शहरी नागरिक सुविधाओं से संबंधित पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग व नगर परिषद से क्रमशः 1-1 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कई मामलों में ऑन-स्पॉट संबंधित जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तथा दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करते हुए कृत कार्रवाई की प्रति जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। जिला पदाधिकारी ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का प्राथमिक ध्येय आम जनता को 'सुगम जीवन' की अनुभूति कराना है, अतः जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता, अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही अक्षम्य होगी। जिला पदाधिकारी के इस त्वरित, नियमसंगत और लोक-कल्याणकारी दृष्टिकोण के प्रति जनता दरबार में उपस्थित आवेदकों ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। #jamui #jamuidistrict #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 10, 2026