भानपुरा: भानपुरा में उज्जैनी के बाद लगी सावन की झड़ी
नगर सहित तहसील क्षेत्र में बीते दो सप्ताह से बारिश नहीं होने से गर्मी व उमस के चलते खेतों में खरीफ की फसलें मुरझाने लगी थी। बारिश की लंबी खेंच व गर्मी उमस से किसानों के माथे पर चिताओं की लकीरें खींचने लगी थी। साथ ही आम जन भी परेशान होने लगे थे। श्रावण माह के चलते एवं बारिश की लंबी खेंच को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के लिए कई तरह के जतन किए।